बांका : चांदन प्रखंड अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित चतराहन गांव से गुरुवार देर रात अज्ञात बेलोरो सवार अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक उमेश वर्णवाल का घर से अपहरण कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।उसकी तालाश में ग्रामीण जंगलों, पहाड़ों आदि जगहों की खाक छान रही है।पुलिस ने भी एसएसबी के साथ मिलकर सर्च आपरेशन जारी कर दिया है।लेकिन अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना को अंजाम नक्सलियों ने या अपराधियों ने दिया है।इसका पता नहीं चल रहा है।चर्चा फिरौती के लिए अपहरण करने की भी हो रही है।स्वजन कोई दुश्मनी से भी इंकार कर रहा है।चुनावी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।बताया जाता है कि अपहृत चिकित्सक मूलरूप से जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत रजला गांव का है।करीब डेढ़ दशक से चतराहन में रहकर घूम घूमकर इलाज करता था।इधर, अपना क्लीनिक भी खोल लिया था।बच्चों की शादी बाद पत्नी के साथ चतराहन मे ही रह रहा था।घटना के दिन खाना खाकर घर में बैठे थे।तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और आवाज दिया।दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के इलाज करने की बात कही।जैसे ही डाक्टर दरवाजा खोलकर बाहर निकला।उसे घसीट कर बेलोरो पर बिठाकर बोड़वा झाझा की तरफ निकल गया।भीखा गांव तक बेलोरो को देखा गया है।अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है।आशंका जताई जा रही है कि कोई नक्सली बीमार पड़ा होगा।जिसके इलाज के लिए नक्सलियों द्वारा अपहरण किया गया होगा।कारण जमुई के चंद्रमणडीह थाना क्षेत्र से हुई एक डाक्टर की गिरफ्तारी बाद नक्सली संगठन में बीमार पड़ने वाले नक्सलियों के इलाज के लिए कोई चिकित्सक तैयार नहीं हो रहा है।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया अपहृत की बरामदगी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।घटना का तमाम एंगिल से जांच की जा रही है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...