उन्नत किस्म के बेर की खेती का जायजा लेने दुर्गापुर पहुंचे प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी एवं एटीएम

उन्नत किस्म के बेर की खेती का जायजा लेने दुर्गापुर पहुंचे प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी एवं एटीएम

रजौन, बांका : जिला के रजौन प्रखंड के दुर्गापुर गांव के निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह एवं कुंजबिहारी सिंह ने एप्पल बेर की खेती करके अच्छी आमदनी लेने के साथ-साथ किसानों के लिए एक प्रेरक कार्य किया है। इन्होंने अपने 4 एकड़ खेत में लगभग चार हजार पौधे एप्पल बेर की खेती की है, जिसमें तीन प्रकार के प्रभेदों को लगाया गया है। जिसमें से थाई एप्पल बेर, सुंदरी एवं बाल सुंदरी प्रभेद हैं। उन्होंने पिछले वर्ष जून 2021 में यह पौधे लगाए थे और जनवरी 2022 से इन्होंने इसका उत्पादन लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में शुरुआती दौर में करीब एक सौ पेड़ से 50 से 60 हजार रुपया मुनाफा प्राप्त हुआ था। किसान बीरेंद्र सिंह एवं कुंजबिहारी सिंह बताते हैं कि यह काफी स्वादिष्ट एवं पौष्टिक से परिपूर्ण हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी एवं पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम एवं फास्फोरस पाया जाता है साथ ही यह पोषक युक्त एवं कफ मुक्त है। बाजार में इसकी कीमत एवं मांग दोनों अच्छी है। इस वक्त 80 से 100 रुपए प्रति केजी के दर से बेर की बिक्री हो रही है। यह अपने उत्पाद का मार्केटिंग झारखंड राज्य के गोड्डा जिला में एवं भागलपुर शहर में कर रहे हैं। किसान बताते हैं कि यह खेती धान, गेहूं इत्यादि जैसे परंपरागत खेती से ज्यादा फायदेमंद है। इसे धान, गेहूं के खेत में भी ऊंचा मेड़ बनाकर लगाया जा सकता है और इसे एक बार लगाने पर 15 वर्ष तक फल लिया जा सकता है। यह वर्ष में एक बार जनवरी से मार्च तक फल देता है। किसान के खेत पर निरीक्षण के लिए पहुंचे रजौन प्रखंड के एटीएम रंजन कुमार, आदित्य श्री एवं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सूरज पांडे ने बताया कि यह किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments