दो अलग - अलग गांवों में आपसी रंजिश में हुए मारपीट में दो लड़की सहित तीन लोग जख्मी

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंंज (बांका): थाना क्षेत्र में दो अलग - अलग गांवों में मामूली विवाद में मारपीट की घटना हुई। जिसमें पहली घटना चुटिया बेलारी पंचायत स्थित चुटिया गांव में रविवार की बीती रात हुई। मारपीट में शामपुर डाका गांव के मोहम्मद शाविर पिता स्व मोहम्मद रफिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक मोहम्मद शाविर ने बताया कि घरेलू काम से सामान खरीदने बेलारी गांव जा रहे थे। जहां चुटिया गांव के मोहम्मद अहमद रजा ने तीन दिन पूर्व बीते मामूली बात को लेकर रास्ता रोककर बहस शुरू कर दिया। बहस बढ़ने के दौरान गाली - गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर मारपीट किया गया। इस क्रम में उक्त आरोपी ने लोहे की रड से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।‌‌ जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक ने बताया कि मारपीट में जमीन पर गिर जाने के बाद उक्त आरोपी द्वारा पॉकेट से 12 हजार रुपए जबरन निकाल लिया। जहां स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल झगड़े को शांत किया गया। इसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए शंभूगंंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसको लेकर पीड़ित ने चुटिया गांव के मोहम्मद अहमद रजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं मारपीट की दूसरी घटना छत्रहार पंचायत स्थित टीना गांव में हुई। जिसमें बीच - बचाव करने पहुंची दो सगी बहन जख्मी हो गईं। जख्मी में रेशमा कुमारी (19) एवं गंगा कुमारी पिता श्याम तांती उक्त गांव के रहने वाले हैं। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि उक्त दोनों मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post