भूमि विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) जयपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैयांमोड़ के समीप एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।जख्मी युवक जयपुर थाना क्षेत्र के दिग्घीबांध गांव का अनिल कुमार बताया गया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। घटना को लेकर जख्मी युवक ने थाना में आवेदन देकर अपने गांव के सुंदर यादव सहित 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक द्वारा घर से कटोरिया बाजार आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में रोककर नामजद अभियुक्तों ने युवक के साथ मारपीट की। साथ ही युवक का मोबाइल भी छीन लिया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।