पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):जहां एक और बिहार सरकार के द्वारा नल जल योजना एवं गली नली पक्की करण करने को लेकर के कई तरह की योजना चलाई जा रही है। यह योजना वास्तविक में कहीं-कहीं धरातल पर साबित होता भी नजर आ रहा है लेकिन कहीं परियोजना तो कराया गया है पर योजना पूर्ण होने के कुछ दिन बाद ही योजना के द्वारा बनाए जाने वाले नाला टूट जाता है जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के कूस मार पंचायत में प्रखंड से सटा हुआ सड़क और नाला को सफाई करा कर के मरम्मत किया गया था बात वह योजना का किया जा रहा है जोकि भारतीय स्टेट बैंक से लेकर पाल पैथोलॉजी घर के आगे तक का नाला सड़क आज से कुछ महीने पूर्व बनाया गया है पर आज नाले पर मामूली सा ट्रैक्टर चढ़ने के कारण नाला पूरी तरह से धंस गया इससे स्पष्ट साबित होता है कि पदाधिकारी एवं ठेकेदार की मिलीभगत होने के कारण यह योजना कमीशन का भेट चढ़ चुका है जिससे कि आज से कुछ दिन पूर्व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था पुनः वह दिन फिर से और देखने के लिए मिल सकता है सरकारी पैसे का दुरुपयोग कहा जाए या फिर पदाधिकारी की मनमानी अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इसके ऊपर क्या एक्शन लेती है।
