अवैध शराब मामले में फरार तीन अभीयुक्त गिरफ्तार

 अवैध शराब मामले में फरार तीन अभीयुक्त गिरफ्तार


  कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के मनियां पंचायत अंतर्गत कौड़ासी गांव से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी अवैध शराब कारोबार के मामले में फरार चल रहे थे। गिरफ्तार में पूर्व मुखिया कौड़ासी गांव निवासी एतवारी कौड़ा उर्फ एतवारी मोदी, राजकुमार मोदी एवं फुक्कन मोदी शामिल है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष नीरज तिवारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीनों गिरफ्तार कारोबारी अपने- अपने घरों में हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें गत 4 मार्च को कटोरिया पुलिस एवं एएलटीएस की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से शराब के विरूद्ध अभियान चलाया था। इस दौरान कौड़ासी गांव से 60 लीटर अवैध देशी शराब के साथ भारी मात्रा में जाबा महुआ बरामद की गई थी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post