छापामारी कर दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभूगंंज (बांका): थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फरारी व वारंटियों के खिलाफ शनिवार की शाम थानाअध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें परमानंदपुर पंचायत स्थित बंधुडीह गांव से गैर जमानती के दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शंभूशरण यादव एवं जय किशोर यादव उक्त गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई से वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post