रजौन, बांका: रजौन प्रखंड के आईटी भवन स्थित सभागार परिसर में प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के गठन करने को लेकर बैठक शनिवार को बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में की गई। बीडीओ राज कुमार पंडित ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के मुद्दों पर सबका ध्यान आकृष्ट कराया। बाल विवाह, बाल यौन उत्पीड़न, बाल श्रम, पलायन, शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता के लिए उन्होंन पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत समिति, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रथम, चाइल्डलाइन के सदस्यों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को मिल कर काम करने का अनुरोध किया एवं प्रखण्ड बाल संरक्षण समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। महर्षि दयानंद सरस्वती किशोरी समूह मड़नी के द्वारा प्रमुख रूबी कुमारी एवं उप प्रमुख गुड्डू राजा को बाल विवाह के विरोध में बनाई गई पोस्टर को भेट किया गया एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को बाल यौन शोषण, भ्रूण हत्या,बाल विवाह को प्रदर्शित करती हुई पोस्टर को भेट किया गया। किशोरियों ने समाज में होने वाली परेशानियों को सभी सम्मानित सदस्यों के बीच बखूबी से रखी। जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि अनिल कुमार के द्वारा प्रखण्ड बाल संरक्षण समिति में होने वाले सदस्यों और उनके कर्तव्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दिया और सामाजिक सुरक्षा योजना (परवरिश योजना) के बारे में जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने आगनवाड़ी केंद्र द्वारा प्रखण्ड में चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे सभी सदस्यों को जानकारी दी। जीविका के प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने जीविका द्वारा महिलओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं जागरूकता बैठक के बारे में सभी को जानकारी दी। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक पंकज कुमार ने प्रखण्ड में किए गए कार्यों और किशोरी समूह एवं उसके गठन का उद्देश्य एवं बाल संरक्षण समिति में उनके महत्त्व पर सभी को जानकारी दिया। चाइल्डलाइन 1098 के सदस्य संदीप मिश्रा ने चाइल्डलाइन के कार्यों से सभी सदस्यों को अवगत करवाया। मुखिया संघ के सचिव प्रवीण कुमार सिंह ने सभा में सभी जनप्रतिनधियो से अनुरोध किया की इस बाल संरक्षण के कार्य में उन बच्चों को चिन्हित करे जो समाज में उपेक्षित हों रहे है एवं शिक्षा से वंचित है। इस समिति की सफलता हमारे समाज को सुद्रिड करेगा। मुखिया संघ अध्यक्ष सह मझगांय-डरपा पंचायत के युवा मुखिया मृत्युंजय कुमार ने कहा कि सभी पंचायत के प्रतिनिधि इस मुहीम में एक दूसरे के साथ है और हर तरह के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रथम संस्था के प्रखण्ड समन्वयक सुधांशु शेखर ने प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यों को इस संवेदनशील मुद्दे पर समय और सहयोग देने पर आभार जताया। मौके पर प्रथम संस्था के जिला समन्वयक पंकज कुमार प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर चाइल्ड लाइन संदीप कुमार शर्मा, प्रखण्ड प्रमुख रूबी कुमारी, उप-प्रमुख गुड्डू राजा, जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह, मुखिया संघ कोषाध्यक्ष अनुपमा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार, पंकज कुमार सिंह, मेघु पासवान, अंजू देवी, रेखा देवी, रेणु कुमारी, मोहम्मद सिराज अली,रजौन मुखिया रंजना देवी, तिलकपुर मुखिया श्रवण मंडल, मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, धौनी-बामदेव पंचायत मुखिया प्रतिनिधि टिंकू सिंह, बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका शबनम कुमारी, यदु उर्फ प्रदीप मंडल, राजकीय मध्य विद्यालय, पुनसिया प्रधानाचार्य दिवाकांत यादव एवं महर्षि दयानंद सरस्वती किशोरी समूह की सभी सदस्य मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव