चार सूत्री मांगों को लेकर रजौन प्रखंड के टीईटी शिक्षक संघ के नेताओं एवं शिक्षकों ने विज्ञप्ति की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

रजौन, बांका : टीईटी प्रशिक्षित शिक्षकों को बीपीएससी द्वारा जारी प्रधान शिक्षक नियुक्ति मे स्थान नहीं दिए जाने से टीईटी प्रशिक्षित शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। रजौन प्रखंड के टीईटी प्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रधान शिक्षक नियुक्ति हेतु जारी किए गए विज्ञप्ति की प्रति को जलाकर शनिवार को बीआरसी परिसर में अपना रोष प्रकट किया है। बैठक की अध्यक्षता अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड सचिव भारतेंदु कुमार कर रहे थे। टीईटी प्रशिक्षित शिक्षकों ने कहा है साजिश के तहत टीईटी शिक्षकों को बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक की प्रतियोगिता परीक्षा से वंचित रखा गया है। प्रतियोगिता परीक्षा में सभी प्रशिक्षित टीईटी शिक्षकों को समान रूप से परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका दिए जाने की शिक्षकों ने मांग की है, साथ ही शिक्षक संघ ने नव प्रशिक्षित शिक्षकों के अंतर वेतन भुगतान के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी कंचन लता से मांग की है। शिक्षक संघ के मांगों को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजौन ने अंतर वेतन से संबंधित विवरणी दो दिनों के अंदर जिला को समर्पित करने की भी बात कही। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ रजौन के अध्यक्ष अनीष कुमार, सचिव भारतेंदु, भवानी शंकर, मिकेश कुमार, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, प्रियंका, श्वेता, कुमारी पूर्णिमा, रविशंकर, आशुतोष कुमार, सच्चिदानंद कुमार, विवेक कुमार विकास कुमार, स्मृति शंकर, प्रतिमा कुमारी, अर्पणा शैल सुता, सूचम्बिका कुमारी, रीमा कुमारी सहित टीईटी के काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। उपस्थित टीईटी प्रशिक्षित शिक्षकों, शिक्षक संघ के नेताओं एवं शिक्षकों में सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही थी।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post