एसडीएम प्रीति ने प्रखंड व अंचल कार्यालय के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट




शंभूगंज(बांका):जिले के एसडीएम डॉ प्रीति शनिवार की दोपहर में शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहां उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रभात रंजन, अंचल कार्यालय में सीओ अशोक कुमार सिंह व बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ चंचला कुमारी उपस्थित थी।बीडीओ कार्यालय वेश्म में प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर बीडीओ प्रभात रंजन व सीओ अशोक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही बाल विकास परियोजना के जरिए चलाया जा रहा आंगनवाड़ी केन्द्र में मध्याह्न भोजन और प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी प्रखंड के सीडीपीओ चंचला कुमारी ने दी। वही सीओ अशोक कुमार सिंह से अंचल कार्यालय के मोटेशन, नाम दाखिल खारिज तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इस‌ दौरान एसडीओ डॉ प्रीति ने विभागीय कार्यों में विचाराधीन कार्यों को अविलंब निपटारा करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण दौरान एसडीओ डॉ प्रीति करसोप पंचायत के केहनीचक गांव के समीप मुख्य सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर होने वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र के भवन निर्माण कार्य स्थल का भी जांच किया। इस क्रम में वहा मौजुद सीओ अशोक कुमार सिंह को कई आवश्यक निर्देश दिया। एसडीएम के औचक निरीक्षण से प्रखंड व अंचल कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post