रजौन,बांका: राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के सानिध्य में सुखद सत्संग एक एवं दो अप्रैल 2022 को पुनसिया में होने जा रहा है। राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी की अमृतवाणी को श्रवण कराने के लिए व्यापक पैमाने पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार मुख्य सड़क मार्ग सहित ग्रामीण इलाकों में करवाया जा रहा है। सुखद सत्संग दोनों दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सुखद सत्संग की तैयारी में बैजनाथ यादव अपने समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय संत श्री असंग देव के अमृतवाणी श्रवण कराने के उद्देश्य व्यापक पैमाने पर सत्संग आयोजक कर्ताओं द्वारा तेज धूप एवं भीषण गर्मी को देखते हुए भोजन पानी, विश्राम से लेकर विशाल आकर्षक ग्रामीण परिवेश के अनुसार शुद्ध देसी वातानुकूलित पंडाल आदि का निर्माण करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के आगमन को लेकर पुनसिया सहित आसपास के सत्संग प्रेमियों में काफी खुशी का संचार देखा जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव