बांका:अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जहां पुलिस द्वारा सभी चारो आरोपी को अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। वही आम जनता का आक्रोश अभी कम नही हुआ है।मंगलवार देर शाम को जहां चार हजार से अधिक हिन्दू मुस्लिम बच्चे महिला और पुरुष ने केन्डिंल मार्च में भाग लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए गांधी चौक पर पीड़ित बच्ची के फोटो के सामने केन्डिंल जला कर उसे याद किया। वही बुधवार शाम को बीआरसी के माध्यम से सभी शिक्षक शिक्षिका के साथ जीविका में काम करने वाली सेकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भी जुलूस निकाल कर बच्ची के प्रति शौक व्यक्त करते हुए आरोपी को जल्दी से जल्दी सजा दिलाने की मांग के समर्थन में बीआईसी भवन से थाना होकर गांधी चौक से दुर्गामंदिर तक केन्डिंल मार्च निकाला गया। इसमे मुख्य रूप से आदित्य कुमार,हीरालाल यादव,उत्तम कुमार,ज्योति कुमारी, पंकज पाण्डेय, प्रिंस प्रकाश,आनंद कुमार,अरूण मंडल,मुकेश यादव, हेमंत कुमार दुबे, रीना बाजपेयी, अरुण कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार सिंह, आनंद कुमार , बच्चन शर्मा, धनंजय पांडेय, बिपिन भारती,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका और जीविका दीदी उपस्थित थी।
