रजौन एवं ओड़हारा पंचायत में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का हुआ गठन

रजौन, बांका : प्रखंड के रजौन एवं ओड़हारा पंचायत में बुधवार को पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। रजौन पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठक में विचार विमर्श के उपरांत पंचायत के मुखिया रंजना देवी के नेतृत्व में बाल संरक्षण समिति का गठन हुआ इस कार्यक्रम में समिति के दायित्व को बताया गया। बाल संरक्षण के विभन्न मुद्दों जैसे- बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण इत्यादि पर निषेधात्मक तंत्र पर चर्चा की गई। इस समिति के अन्य सदस्यों के रूप में उप मुखिया छतीश यादव, वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र दास, सुनीता देवी, शबनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, विकास मित्र, राजेश कुमार हरिजन, एएनएम सुबोधिनी सोरेन, आशा फैसिलिटेटर कविता कुमारी, सरदार बल्लभ भाई पटेल किशोरी समूह की किशोरियां मौजूद रहे। वहीं ओड़हारा पंचायत पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठक में विचार विमर्श के उपरांत ओड़हारा पंचायत मुखिया प्रवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल संरक्षण समिति का गठन हुआ इस कार्यक्रम में बताया गया कि समिति का क्या-क्या दायित्व है व साथ ही बाल संरक्षण के विभन्न मुद्दों जैसे- बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण आदि पर निषेधात्मक तंत्र को सुदृढ़ करना है। इस समिति के अन्य सदस्यों के रूप में उपमुखिया मुकेश मंडल, पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी, वार्ड सदस्य कुलदीप रजक, छोटू पंजियारा, राधेकांत मंडल, अजय ठाकुर, बबली देवी, विकास मित्र सुलोचना कुमारी, उच्च मध्य विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. भीम राव आंबेडकर किशोरी समूह, मीना मंच एवं बाल संसद के बच्चे मौजूद रहे। इस मौके पर दोनों स्थानों पर जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार, आउटरीच वर्कर अमित कुमार झा, परामर्शी पिंकी कुमारी, प्रखंड बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेकक्षिका उषा कुमारी, प्रथम संस्था से जिला समन्वयक पंकज कुमार, प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post