रजौन, बांका : बिहार दिवस के मौके पर डीएन सिंह महाविद्यालय भूसिया के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के बैनर तले सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च से लेकर 29 मार्च तक होगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को बरौनी गांव में कार्यक्रम की शुरुआत गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत जय नारायण प्रसाद चौधरी, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन सिंह, पंचायत मुखिया रंजना देवी, पूर्व मुखिया विभाष चंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कॉलेज प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि इसके अलावा 24 मार्च को स्वच्छता अभियान, 25 मार्च को नशा मुक्ति रैली एवं योगाभ्यास, 26 मार्च को आपदा प्रबंधन सहित स्वास्थ्य पर चर्चा, 27 मार्च को महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर, 28 मार्च को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम एवं 29 मार्च को कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन होगा। इस मौके पर समारोह की शुरुआत कुलगीत से किया गया। पहले दिन इस मौके पर प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन सिंह, कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार राव, डॉक्टर गंगाधर सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अशोक प्रसाद सिंह, प्रोफेसर संजय प्रसाद सिंह, प्रोफेसर सर्वोदय कुमार राव सहित स्वयंसेवक नयन, प्रणव साक्षी, सुगंधा आदि कार्यक्रम को चार चांद लगाने में सहयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट:केआर राव