गायत्री मंदिर के चौथे स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रजौन, बांका : रजौन थाना परिसर स्थित राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में अवस्थित वेद माता गायत्री मंदिर के चौथे स्थापना दिवस को अखिल विश्व गायत्री परिवार रजौन शाखा के मुख्य प्रखण्ड प्रतिनिधि बद्री प्रसाद के नेतृत्व में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। बता दें कि इस गायत्री मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 24 मार्च 2019 को सम्पन्न हुई थी। चौथे स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत बुधवार 23 मार्च को गीत-भजन, कथा-प्रवचन के साथ शुरू होकर गुरुवार को प्रातः हवन यज्ञ व अन्य संस्कार कार्यों के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह के दौरान पहले दिन बुधवार को सत्संग-प्रवचन के क्रम में बाहर से आए गायत्री परिवार के मुख्य प्रवक्ता दिनकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म के साथ बाह्य विचारधारा मिलकर जहर बनकर घुलमिल रहा है, इस षड्यंत्र को समझने के लिए हमें अपने महिनी बुद्धिबल से अपने धर्म के स्वरूपों को परखना होगा, हम पूर्व काल में ज्ञान-बल, धन-बल व शक्ति-बल के धनी थे, पर आज उन गरिमाओं को भुलाकर जातियता, सांप्रदायिकता और संकीर्ण विचारधारा के साथ-साथ प्रांतीयता के उलझन में फंस गए हैं। इस स्थापना दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्यरूप से बद्री सिंह बांन परस्ती, कुबेश प्रसाद सहयोगी, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र साह, रमाकांत साह, अशोक सिंह, प्रोफेसर जय कुमार राणा, प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, डॉ. प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, कौशल किशोर, अवधेश झा, नरेश पांडेय, त्रिवेणी शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, महिला जिला प्रतिनिधि किरण देवी, नीलम राणा, छाया सिंह, बबिता चौधरी, लवली कुमारी, बिंदु देवी, नीलम रंजना मंडल, वीणा सिंह, नंदा कुमारी, हेमलता देवी, मनोरमा देवी, नीलू कुमारी, रोमी रानी, रानी देवी, रेनू झा, वीणा देवी, सहित गायत्री परिवार से जुड़े अनेकों श्रद्धालुओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थापना दिवस समारोह की समाप्ति हवन यज्ञ, मंगल आरती, प्रसादी, महा प्रसादी वितरण आदि कार्यक्रमों के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post