बिहार में रोज़ दुष्कर्म और हत्या एंव शराब से मौत हो रही है पर सरकार सोई हुई है।- पप्पू यादव

 बांका:जाप के अध्यक्ष  राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा गुरुवार को दुष्कर्म परिवार से मिलने के बाद परिवार सहित आसपास के इलाकों में काफी उम्मीद जगी है। पप्पू यादव के सबसे पहले इस प्रखंड के लोगों की जागरूकता और खासकर छोटे छोटे बच्चों में इस घटना के प्रति आक्रोश और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजाना इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं लेकिन जहां के लोग सजग होते हैं वहीं घटना सरकार तक पहुंचती है,और उसके बाद ही प्रशासन की नींद खुलती है। पप्पू यादव ने मृत बच्ची के मां, पिता और उसकी दादी से मुलाकात किया। जहां मां की हालत काफी खराब थी दो दो मिनट पर वह बेहोश हो रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के दिन उसकी मां ने खाना नहीं खाया है। मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने उपस्थित अपार भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी नेता चाहे वह विधायक सांसद या सरकारी पदाधिकारी हो, सभी लूटने में लगे हुए हैं। किसी भी समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। यहां विधानसभा अध्यक्ष की बात जब कोई नहीं सुनता है तो हमारी और आप गरीबों की बात को कौन  सुनेगा। लेकिन दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूं ।और हर हालत में तीन  महीने के अंदर सभी दरिंदा को मौत की सजा दिलाना मेरा फर्ज है। यह बच्ची मेरी बेटी की तरह है और मैं इसे न्याय दिलाने से शुरू 24 घंटे प्रयासरत रहूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लगातार हो रही घटनाओं में खुद सरकार शामिल है। यहां के एमपी और एमएलए आम जनता को खरीद कर वोट तो दे देते हैं लेकिन बाद में उसी को लूट कर अपना घर भरते हैं। इसलिए ऐसे दरिंदे को बचाने के लिए भी ऐसे माफिया नेता ही सबसे आगे होते हैं। लेकिन इसमें दोषी हम और आप भी हैं जो सब कुछ जानते हुए अपना वोट बेच कर इन्हें अपना नेता बनाते हैं ।उन्होंने कहा कि मुझे सरकार के किसी भी नेता मंत्री एसपी,डीएम से डर नही लगता है। और मैं हर हमेशा आम जनता के साथ रहा हूं और रहा करूंगा। जब तक मेरी सांस चलेगी मैं न्याय के  के लिए लड़ता रहूंगा। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post