1598 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार किया गया है।

 बांका: चांदन- देवघर पक्की सड़क मार्ग के कसई मोड़ के समीप थानाध्यक्ष नसीम खान ने एक मिनी ट्रक से 112 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार पांच में से एक चालक एक उप चालक व तीन पासर गिरोह के सदस्य बताये जा रहे है।इस मामले मे पुलिस ने पासरों द्वारा उपयोग में लाये गए ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार वाहन जांच अभियान के दौरान थाना पुलिस ने कसई मोड़ के समीप छड़ से लदी एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया । जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में बनाये गए तहखाने में छिपाकर ले जा रही 112 कार्टून में 1598 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद कर चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया ।साथ ही चालक और उप चालक की निशानदेही पर ब्रेजा कार से साथ चल रहे पासर गिरोह के तीन सदस्यों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।शराब की खेप गिरिडीह से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान समस्तीपुर जिला के पूसा थाना क्षेत्र के पूसा निवासी बलवंत कुमार व उप चालक की पहचान वैशाली जिला के पतेहपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी मनीष सहनी के रूप मे हुई है । जबकि पासर गिरोह की पहचान समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मरधोवा निवासी वकील सहनी(कार चालक ), मुजफ्फरपुर जिला के पेथर थाना क्षेत्र के सकिन निवासी  विकाश कुमार व समस्तीपुर जिला के पूसा निवासी मिथिलेश कुमार राय के रूप मे हुई है । 



इस मामले में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया की ट्रक चालक उप चालक व पासर गिरोह के रूप में शामिल सभी कारोबारियों के मद्य उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया जाएगा। तत्काल सभी से इस घटना के सरगना और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post