धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को किया जख्मी

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभूगंंज (बांका): शंभूगंंज बाजार के एक दुकान पर बुधवार की देर शाम दो युवकों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक सुशांत कुमार (18) पिता विभूति दिवाकर करसोप पंचायत स्थित आराजी करसोप गांव के रहने वाले हैं। जख्मी युवक ने बताया कि शाम को एक दुकान पर काम से बैठे हुए थे। जहां खपड़ा गांव का एक युवक मोनू राम उक्त दुकान पर पहुंच विवाद खड़ा कर दिया। इस दौरान बहस बढ़ने से देखते ही देखते दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। जिसमें एक पक्ष के उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक के सिर, कान एवं पेट के समीप धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जख्मी को शंभूगंंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे डाक्टर रंजीत कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर पीड़ित ने मोनू राम सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों के बीच इसके पूर्व भी मारपीट की घटना हुई थी। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post