दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज (बांका):थाना के पुलिस ने बाथ थाना पुलिस के सहयोग से भिखनपुर गांव में छापेमारी कर एएनएम मीना देवी हत्या कांड में फरार चल रहे सुलोचना देवी पति स्व उदय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि आठ जनवरी 2022 को ही शंभूगंज से ऑटो पर सवार होकर फुल्लीडुमर पीएचसी डियुटी करने जाने के दौरान कलिया पुल के समीप अपराधीयो ने ऑटो पर ही गोली मारकर एएनएम मीना देवी पति स्व अरूण कुमार की हत्या कर दिया था। इस घटना के बाद मृतक एएनएम मीना देवी के एकलौती पुत्री मौसम कुमारी के ब्यान पर कटहरा गांव के पवन कुमार, हिमालय कुमार, नंदलाल मंडल और भिखनपुर गांव के सुलोचना देवी पति स्व उदय मंडल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया। जहां शंभूगंज पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए पवन कुमार और नंदलाल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि हिमालय कुमार व सुलोचना देवी फरार चल रहे थे। इस दौरान शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने महिला पुलिस के साथ बुधवार की रात बाथ थाना के पुलिस के सहयोग से भिखनपुर गांव में छापेमारी कर सुलोचना देवी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एएनएम मीना देवी हत्या कांड में एक अभियुक्त हिमालया कुमार अब भी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है। शंभूगंज पुलिस ने बताया कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही गिरफ्तार महिला आरोपी को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया।