दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): प्रखंड क्षेत्र के झखड़ा पंचायत के तत्कालीन मुखिया के द्वारा साजिश रचकर बाइक की डिक्की में हथियार व शराब मिलने की झुठी मुकदमा करने के मामले में आखिरकार सच्चाई सामने आ ही गई। जहां एसपी बांका अरविन्द गुप्ता ने पूर्व मुखिया निर्मल कुमार नलिन के केश को असत्य करार देकर पूर्व मुखिया व केश के वादी निर्मल कुमार नलिन को ही दोषी पाकर शंभूगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद शंभूगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने कांड संख्या 49/2022 दर्ज कर झखड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया निर्मल कुमार नलिन समेत तीन लोगो के उपर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के समय ही झखड़ा पंचायत के तत्कालीन मुखिया निर्मल कुमार नलिन अपना समर्थको के साथ चुनाव प्रचार में निकले थे। जहां झखड़ा गांव के समीप प्रताप नारायण सिंह के घर के समीप एक बारदात हुई थी। जिसमें कई बाइक को घेरकर पकड़कर तत्कालीन मुखिया निर्मल कुमार नलिन ने पुलिस को सुपुर्द किया था। जिसमें देशी कट्टा व एक जिंदा कारतुस व एक लीटर देशी शराब बरामद हुआ था। जिसमें ततकालीन मुखिया ने आरोप लगाया था कि मुकेश यादव सहित छह लोगो के द्वारा चुनाव न लड़ने की धमकी देकर फायर किया था। इस मामले में मुखिया ने मुकेश यादव, संजय यादव, सुनील यादव, सनोज यादव, सारण चौधरी व गौतम यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शंभूगंज थाना में कांड संख्या 239/2021 दर्ज कराया था। जिसके बाद से दोनो पक्ष में तनाव का माहौल था। जिसके बाद मुकेश यादव ने घटना की लिखित जानकारी पुलिस अधिक्षक को देकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया। जब एसपी बांका ने जांच कराया तो घटना का पट्टाक्षेप हो गया ,और घटना का साजिसकर्ता तत्कालीन मुखिया निर्मल कुमार नलिन निकले। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि एसपी बांका के आदेश पर शंभूगंज थाना में कांड संख्या 49/2022 में निर्मल कुमार नलिन सहित तीन लोगो पर आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओ के तहत नामजद अभियुक्त बनाकर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।
