लड़की ने वरमाला के वक्त लड़के को नशे में देख शादी से किया इनकार बिन दुल्हन लौटी बारात

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभूगंज(बांका): वैवाहिक रस्मो में वरमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को नशे में धुत देखा तो शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद वहा पंचायत भी हुई, जिसमें लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही। जिसके बाद दुल्हा व बारात को बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने भी दुल्हन के फैसले को जायज बताया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के वैदपुर पंचायत के मझघाय गांव के प्रकाश मंडल के पुत्र सौरभ कुमार की शादी बांका जिला के समुखियामोड़ गांव में जनक मंडल की पुत्री नीलम से तय हुई थी। जिसके बाद सेहरा बांधे दूल्हा सौरभ कुमार पिता प्रकाश मंडल ढ़ोल-बाजे के साथ लाग्जरी वाहन सजाकर बारात लेकर समुखिया मोड़ जनक मंडल के दरवाजे पर तो पहुंचा। परंतु वरमाला के दौरान नशे में दूल्हा को झुमता देखकर लड़की नीलम कुमारी ने उक्त लड़के से शादी करने से इंनकार कर दिया। जिसके बाद लड़के को बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर लौटना पड़ा। सौरभ कुमार प्रकाश मंडल का दो पूत्रो में सबसे बड़ा पूत्र है। जहां मंगलवार को लड़का सौरभ कुमार के घर मंडप कर भोज का आयोजन किया। जिसमें कई लोग लोग शामिल हुए। फिर सेहरा बांधे दूल्हा सौरभ कुमार ढ़ोल बाजा के साथ बारात लेकर  समुखियामोड़ लड़की के घर पहुंचा। जहां लड़की पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। इस दौरान शादी के कई रस्म पूरी कर वरमाला के सजे स्टेज पर ले जाया गया। किन्तु नशे में धुत दूल्हा वरमाला के स्टेज पर दुल्हन को देखते ही नशे में झुमने लगा। जहां सेहरा बांधे दुल्हा की हरकत देख लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post