दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): प्रखंड के आरए इंटर कॉलेज परिसर में गुरूवार को एमएलसी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में मतदान करने के लिए एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश जदयू महासचिव सुनील कुशवाहा, विधा वर्मा, जदयू नेत्री मीनू सिंह सांसद गिरीधारी यादव, जिला जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जदयू नेता दिनेश मंडल, नवल राम उर्फ देवी समेत दर्जनो से ज्यादा नेता व 19 पंचायत के डेढ़ सौ से भी ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियो ने भाग लिया। जदयू द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एमएलसी प्रत्याशी विजय सिंह को विजय बनाकर भेजे। ताकि पंचायत प्रतिनिधि की हक व उसकी सुविधाओं के लिए आवाज बुलंद कर सके। उन्होंने नीतीश कुमार की बखान करते हुए कहा कि आज बिहार में विकास की देन नीतीश सरकार की है। चाहे बिजली हो, पानी हो, स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या किसानो की सिचाई की व्यवस्था हो हर क्षेत्र में बिहार ने विकास में एक नया आयाम हासिल किया है। वही सांसद गिरीधारी यादव ने एमएलसी प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में मतदान कर बांका की विकास और पंचायत प्रतिनिधि को बेहतर संम्मान मिले इसके लिए एनडीए प्रत्याशी विजय सिंह को विजय बनाने की अपील किया। वही प्रत्याशी विजय सिंह ने कहा कि अगर उन्हे चुनाव जीताकर विधान परिषद में भेजते है तो वे नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सरकार से और भी अधिक सुविधाएं दिलवाने का प्रयास करेगें। जबकि जिला जदयू अध्यक्ष अमरेन्द्र पटेल ने कहा कि अगर बिहार को और विकास के मार्ग पर लेकर जाना चाहते है तो एनडीए के प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में मतदान करे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने किया जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर कुमार सिंह ने किया।
