विद्यालय के 35वें स्थापना दिवस पर सड़क मार्गों पर चला स्वच्छता अभियान, प्रभातफेरी निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

रजौन, बांका : प्रखण्ड क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत खिड्डी गांव के आवासीय विद्यालय राकेश बाल विकास केंद्र के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा उन्मूलन एवं स्वच्छता अभियान से सम्बंधित जागरूकता संदेश देते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के दौरान विद्यालय के बच्चों ने खिड्डी गांव के सड़क मार्गों पर झाड़ू देते हुए सफाई अभियान चलाकर जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तो वहीं पीछे-पीछे कतारबद्ध चल रहे बच्चों ने नशा उन्मूलन से सम्बंधित विभिन्न तरह के जागरूकता संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मुख्यरूप से विद्यालय के ट्रस्टी सदस्य गौरी शंकर सिंह, कुंज बिहारी सिंह, नरेश चन्द्र सिंह, उदय प्रसाद सिंह, आभा सिन्हा, प्रधानाचार्य विश्वजीत कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक राजेश उपाध्याय, संदीप कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, विक्रम मंडल सहित विद्यालय के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। राकेश बाल विकास केंद्र के प्रधानाचार्य विश्वजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च 1987 को उनके पिता गौरी शंकर सिंह ने इस विद्यालय की नींव रखी थी। आगे उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर 27 मार्च दिन रविवार को सुबह 11 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें कौशल्या हरण नाटक का मंचन किया जाएगा।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post