रजौन, बांका : डीएन सिंह महाविद्यालय भूसिया के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 मार्च दिन बुधवार से आदर्श ग्राम बरौनी में हो गया है। मालूम हो बुधवार 23 मार्च को बरौनी गांव में कार्यक्रम की शुरुआत गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक सह राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत जय नारायण प्रसाद चौधरी, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिंह, रजौन पंचायत की मुखिया रंजना देवी एवं पूर्व मुखिया विभाष चंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया था। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को एनएसएस के छात्र-छात्राओं सहित अन्य द्वारा बरौनी गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन सिंह, कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार राव, डॉक्टर गंगाधर सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अशोक प्रसाद सिंह, प्रोफेसर संजय प्रसाद सिंह, मुखिया रंजना देवी सहित स्वयंसेवक नयन, प्रणव साक्षी, सुगंधा, दीपक, बिक्रम आदि इस सात दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे कॉलेज प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 25 मार्च को नशा मुक्ति रैली एवं योगाभ्यास, 26 मार्च को आपदा प्रबंधन सहित स्वास्थ्य पर चर्चा, 27 मार्च को महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर, 28 मार्च को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम एवं 29 मार्च को कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन होगा।
रिपोर्ट:केआर राव