अपर समाहर्ता ने रजौन आईटी भवन पहुंच कर सीओ एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक

रजौन,बांका : गुरुवार को अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह ने रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन पहुंच कर मार्च क्लोजिंग को देखते हुए लंबित निष्पादन, डिस्पोजल मामले का ली जानकारी। इस क्रम में सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, प्रभारी अंचल निरीक्षक बाल मुकुंद दास, राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा, अरविंद कुमार जयशंकर प्रसाद, अंचल प्रधान सहायक शिवनारायण किस्कू, आरटीपीएस सह आईटी सहायक विकास कुमार सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित थे। एडीएम माधव कुमार सिंह ने बताया सत्र 2020-2021 की लंबित मामले सहित सभी मामलों का संतोषप्रद निष्पादन किया हुआ पाया गया। निरीक्षण के क्रम में एडीएम ने बताया इसके पूर्व बांका एवं अमरपुर दो अंचलों का निरीक्षण किया जा चुका है। गुरुवार को धोरैया एवं रजौन दोनों अंचलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में डिस्पोजल काफी त्वरित गति से किया हुआ पाया गया। दाखिल खारिज मोटेशन आदि लंबित मामलों का निष्पादन धोरैया एवं रजौन दोनों अंचल अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को 25 से 31 मार्च तक पूर्ण करा लेने के लिए कहा गया है। एडीएम माधव कुमार सिंह ने अंचल के कई तरह के पंजियों  आदि का अवलोकन करते हुए पाए गए त्रुटियों सुधार करने का निर्देश दिया गया है। एडीएम ने बताया पहले केवल इस वक्त दाखिल खारिज से लेकर लंबित मामले का संतोषजनक डिस्पोजल बढ़ा हुआ पाया गया है।


रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post