रजौन, बांका : बिहार बोर्ड परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर-सन्हौला सड़क मार्ग स्थित नवादा सहायक थाना अंतर्गत सह रजौन प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय अमहारा कोतवाली के छात्र सह धर्मेंद्र उर्फ धर्म मंडल के पुत्र कौशल कुमार ने 475 तथा कौशल कुमार का ही अपना चचेरा भाई गौरव कुमार, पिता कर्म मंडल ने 468 अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने प्रखण्ड एवं जिले का नाम रौशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल एवं गौरव दोनों के माता-पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। इसी प्रकार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवादा बाजार के छात्र सह विष्णुपुर ग्राम निवासी अमर मंडल का पुत्र अमित कुमार ने 422 एवं धोरैया प्रखंड के धनकुण्ड थाना अंतर्गत अड़संडा गांव के छात्र सौरभ कुमार ने 448 अंक प्राप्त कर अपने नवादा उच्च विद्यालय का नाम रौशन किया है। वहीं एलएमसीके हाई स्कूल खैरा से संझा-श्यामपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष शंकर साह एवं गौरी देवी का पुत्र पीताम्बर कुमार ने 430 अंक प्राप्त किया है। इसी प्रकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकमुनिया से धनसार गांव के प्रदीप कुमार के पुत्र आयुष कुमार को 474 अंक प्राप्त होने की खबर है, जानकारी के अनुसार आयुष कुमार के पिता प्रदीप कुमार तेरह माइल में दर्जी का काम करता है। इसप्रकार मैट्रिक परीक्षा में अच्छे परिणाम आने के बाद सभी छात्रों के परिजनों सहित आसपास में खुशी की माहौल देखी जा रही है।
रिपोर्ट:केआर राव