दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): प्रखंड क्षेत्र के कई वार्डों में नल-जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। वही चिलचिलाती धुप व गर्मी के बीच दर्जनो वार्ड में पानी की उत्पन्न समस्या से लोग परेशान है। ऐसे में लोगो को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर नल-जल योजना से पानी नहीं मिला तो खाने-पीने तथा अन्य कार्यों का निपटारा करने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 230 वार्ड हैं। इनमें से 162 वार्ड में पंचायती राज विभाग तथा शेष वार्ड में पीएचडी के जलमीनार से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो उक्त दोनों विभाग द्वारा क्षेत्र के कुछ वार्ड को छोड़कर सभी वार्डों में नल जल योजना का काम पूरा करा दिया गया है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण कुछ वार्डों में मोटर खराब होने तथा कुछ वार्डों में नल-जल की पाइप फटने तो कही टंकी फंटने, कहीं बिजली नहीं पहुंचने सहित विभिन्न कारणों से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वही विरनौधा,चुटिया,गुलनी सहित दर्जनो गांवों में लोगो के घरों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण लोग पीने, खाना पकाने, के लिए काफी परेशान दिख रहे हैं। सरकार ने सात निश्चय योजना के तहत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से पंचायती राज तथा पीएचईडी के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना पर काम कराया गया है। किन्तु बेहतर रखरखाव नही होने की बात कहे या गुणवत्ता का आभाव कहे चाहे जो भी हो आज भी दर्जनो गांव में नल जल योजना हाथी का दांत बनकर रह गया है। गुलनी गांव के ग्रामीणो ने बताया कि वार्ड नंबर 5,6,7,8,9, पीएचडी विभाग की लापरवाही के कारण शुद्ध पानी पीने का नसीब अभी तक नहीं हुई है।इसकी शिकायत करते करते संबंधित पदाधिकारी से थक गए। किन्तु आज तक पानी की पेयजलापुर्ति शुरू नही हो सका। ऐसे में यहां के ग्रामीणो ने अब पानी की समस्या को लेकर अब मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के मंत्री को हर घर से पत्राचार कर पदाधिकारी की मनमानी रवैया की शिकायत करने की बात कही है। इधर बीपीआरओ रौनक कुमार ने बताया कि वो प्रशिक्षण में पटना गए थे। अब जल्द ही पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
