दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंंज (बांका):थाना क्षेत्र के करसोप पंचायत स्थित रूदपैय गांव की एक बुजुर्ग महिला विगत चार दिन से अपने गांव से ही लापता हो गई है। इसको लेकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं। बुजुर्ग महिला गणेश पासवान (65) की धर्मपत्नी दौलत देवी (60) हैं। पीड़ित पति ने बताया कि दिमाग से कमजोर हैं। जिस वजह से हमेशा ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन थोड़ी सी चूक की वजह से पत्नी घर से बाहर निकल पड़ी। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची है। जहां सगे संबंधियों के अलावा अन्य जगहों पर पता करने पर कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। अंत में थाना पहुंच थानाध्यक्ष से पत्नी की रक्षा व बरामदगी की गुहार लगाई है। इसको लेकर पीड़ित पति ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि चार संतान में मंगल पासवान, निर्गुण पासवान, रोहित पासवान एवं गुंजन पासवान हैं। जिसमें सबसे छोटा पुत्र गुंजन अविवाहित है। जबकि शादी शुदा पुत्र रोजी रोजगार के लिए परदेस में रहते हैं। वहीं घटना की जानकारी सुनकर सभी पुत्र अपनी माता को ढूंढने में परेशान हो रहे हैं। पीड़ित पति गणेश पासवान ने कहा कि अमरपुर थाना क्षेत्र में ससुराल कुल्हरिया गांव पड़ता है। जहां पत्नी की मायके वाले किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हो गए हैं। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैं।
