पीएम पोषण योजना से शिक्षकों को विमुक्त करने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक

रजौन, बांका : प्रखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ रजौन की शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रांगण में राज्य प्रतिनिधि दिवाकांत यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सरकार से मांग की है कि उन्हें प्रधानमंत्री पोषण योजना से विमुक्त किया जाए अन्यथा प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि दिवाकांत यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष अनीष कुमार, सचिव भारतेंदु बिमल, डीडीओ सह आदर्श मध्य विद्यालय धौनी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, संजय राय, सोपन कुमार राय, विकास पासवान, वशिष्ठ चन्द्र नंदी, राकेश उर्फ पीयूष कुमार,  गोपाल मंडल, शंभु प्रसाद सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post