गला दबाकर महिला की हत्या

 गला दबाकर महिला की हत्या


कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरणी पंचायत के सुपाहा उत्तरी गांव में गुरुवार को गला दबाकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका गांव के देवी दास की पत्नी मुन्नी देवी (38 वर्ष) बताई गई है। घटना को लेकर मृतका के भाई सुईया थाना क्षेत्र के छिंड़ा गांव के चंद्रिका दास द्वारा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें मृतका के पति, सास, ससुर तारनी दास सहित 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के संबंध में बताया है कि बुधवार को सूपाहा गांव में किसी की शादी थी, जिसके बारात जाने से पहले नामजद अभियुक्तों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इधर गुरुवार सुबह ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मायके वालों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अनि प्रशांत कुमार एवं सअनि राकेश कुमार स दलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। साथ ही मौके से सास को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post