बस के धक्के से मां बेटा जख्मी

 बस के धक्के से मां- बेटा जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका)कटोरिया- बांका मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के मोदी टोला के पास गुरुवार को बस के टक्कर से बाइक पर सवार मां- बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी में थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी उमाकांत यादव का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव एवं पत्नी जानकी देवी (40 वर्ष) शामिल है। जानकारी के अनुसार दोनों मां-बेटा बाइक द्वारा एक शादी समारोह में भाग लेने करझौंसा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों मां- बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कटोरिया पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया।। जहां डॉक्टर एसडी मंडल एवं राकेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बांका रेफर कर दिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post