सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख्मी में थाना क्षेत्र के सॉरी गांव निवासी हरदेव मंडल का पुत्र राकेश कुमार एवं जयपुर थाना क्षेत्र के मालांदी गांव निवासी रामविलास तांती का पुत्र नीतीश कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार घर से दर्वेपट्टी आने के क्रम में तुलसीवरण के पास अज्ञात बाइक के धक्के से बाइक चालक नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के राधानगर से घर जाने के क्रम में सामने से आ रही एक बाइक से चकमा खाकर राकेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां से जख्मी नीतीश को देवघर रेफर कर दिया गया।