सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार का टूटा कंधा
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका)सुईया थाना क्षेत्र के सिताने गांव के पास गुरुवार को साइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जख्मी आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दोमुहान गांव के जब्बार अंसारी का 35 वर्षीय पुत्र साबिक अंसारी बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से साइकिल द्वारा बाजार आ रहा था। इसी दौरान सीताने गांव के पास ढलान पर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर दीपक भगत द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया।