संवेदक ने जेसीबी से नल जल योजना की पाइप रौंधा , जलापूर्ति बंद पांच दर्जन घरों में पेयजल के लिए हाहाकार

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज (बांका) : शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी पंचायत अंतर्गत पहड़ी खोजरी कहार टोला में सड़क निर्माण में संवेदक ने नल जल योजना की पाइक को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे पांच दर्जन घरों में जलापूर्ति ठप हो गया है।इससे  कहार टोले में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। दरअसल पहड़ी खजूरी - छत्रहार सड़क से गुलनी गांव तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा करीब 3.39 करोड़ की लागत से सड़क मरम्मती का काम चल रहा है।गुलनी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बनी जलमीनार का पाइप लाइन सड़क किनारे होते हुए कहार टोले तक पहुंची है। सड़क निर्माण में बगैर सोचे - समझे संवेदक ने जेसीबी से पाइप लाइन को ही रौंद दिया।ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीण बैजू कहार , मुन्ना कहार , छोटन कुमार , सोनू कुमार सहित अन्य ने बताया कि गांव में पानी की गंभीर समस्या है। किसी तरह हर घर नल जल योजना की पानी से लोगों का काम चलता था , लेकिन मुख्य पाइप टूट जाने के कारण दो दिनों से जलापूर्ति बंद है। इसकी शिकायत सड़क निर्माण कार्य के संवेदक को कहा , लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा।जिस कारण भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि जलापूर्ति बंद होना एक गंभीर मामला है। इसकी जांच कर अविलंव समस्या समाधान की जाएगी ।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post