डीजीपी बिहार के निर्देश पर डीआईजी राज्य मुख्यालय ने बांका टाउन थाना एवं रजौन थाना का किया निरीक्षण

रजौन, बांका: डीजीपी बिहार एसके सिंघल के निर्देश पर डीआईजी पटना राज्य मुख्यालय विकास वर्मन ने बुधवार की देर शाम बांका हेड क्वार्टर टाउन थाना एवं गुरुवार की सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक रजौन थाना का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के पूर्व एवं निरीक्षण करने के बाद वापस जाने के क्रम में बांका जिला बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रशिक्षु डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता, रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिसकर्मी एवं चौकीदार आदि उपस्थित थे। डीजीपी बिहार एसके सिंघल के निर्देश पर डीआईजी राज्य मुख्यालय पटना विकास वर्मन ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस क्रम में विभिन्न लंबित कांडों से संबंधित कांडों की समीक्षा की गई। थाने में दर्ज कांडों में वर्तमान स्थिति की जानकारी, थाना में दर्ज हुए कांडों में कितने कांडों में न्यायालय से आरोप पत्र समर्पित किया गया है आदि मामलों की समीक्षा की गई। इस बीच समीक्षा के साथ-साथ दर्ज कांडों में निष्पादन की स्थिति आदि की जानकारी भी ली गई। डीआईजी ने निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों की शीघ्रता शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिए। डीआईजी राज्य मुख्यालय विकास वर्मन ने जाने के क्रम में गार्ड ऑफ ऑनर एवं चौकीदारी पैरेड के क्रम में रजौन थाने के सभी चौकीदारों को स्पष्ट तौर पर बता दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसको धरातल पर अमल कराने की जिम्मेदारी चौकीदारों की है। चौकीदारों को हिदायत के तौर पर स्पष्ट बता दिया है कि शराब किसी भी परिस्थिति में गांव टोलें, कस्वे, मोहल्ले किसी भी स्थानों पर बरामद होने, शराब का सेवन करने, शराब बनाने बिक्री करने अभी से संबंधित शिकायत पाए जाने की स्थिति में चौकीदार सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। डीआईजी ने गार्ड ऑफ ऑनर सही तौर पर देने को लेकर गुड सर्विस अंक के रूप में बांका जिला बल के लाल बिहारी यादव, राजीव कुमार, अमृत कुमार पासवान, अजीत कुमार मंडल, संजीत कुमार, शशि, सुधांशु, राजेश,जितेंद्र, उमाशंकर, प्रशांत, सन्नी, संजय कुमार एवं बांका सीटीएस के शशि लाल तथा सुमित कुमार को जीएस अंक के लिए चिन्हित करते हुए सम्मानित करने का आदेश दिए हैं। मालूम हो डीआईजी राज्य मुख्यालय विकास वर्मन वर्ष 2009 में बांका एसपी के रूप में रह चुके हैं। वहीं डीआईजी राज्य मुख्यालय के निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ दिनेश चंद श्रीवास्तव, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह स्वयं तत्पर दिख रहे थे। इस बीच रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक गणेश कुमार सिंह, नीतू प्रिया, गौतम कुमार, राजीव कुमार रंजन, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा, थाना मुंशी मोहम्मद शाहनवाज, थाना वायरलेस मैन श्रवण कुमार शर्मा, थाना कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार, मोहम्मद जफर आलम, धनंजय पासवान, कुणाल कुमार सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी पुरुष एवं महिला सशस्त्र बल तथा चौकीदार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post