आवास योजना की जांच,दिया गया हिदायत

 बांका: चांदन प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त लेने के बावजूद जिस लाभुकों ने काम शुरू नहीं किया है उस पर जल्दी ही गाज गिरने वाली है। इस आशय की जानकारी बीडीओ राकेश कुमार ने देते हुए बताया कि काफी जगहों से उन्हें इस प्रकार की शिकायत मिल रही है। उसी की जांच के लिए गुरुवार को वे कोरिया पंचायत में कई गांव का निरीक्षण किया। साथ ही साथ हर गांव के लाभुकों से बातचीत भी किया, और ऐसे लाभुकों को हिदायत दी गई कि अगर एक सप्ताह के अंदर काम शुरू नहीं किया गया तो 18% सूद के साथ राशि वसूल की जाएगी। और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। बीडीओ राकेश कुमार के साथ आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ,तुलसी रंजन,ग्रामीण आवास सहायक राकेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे ।इस दौरान बीडीओ में प्रत्येक लाभुक को अलग-अलग जाकर समझाया और सरकार के निर्देश का पालन करने को कहा। जिस पर  काफी पूर्व पहला क़िस्त पाकर काम शुरू नही करने वाले  सूखा देवी,बिरजू यादव,इतवारी यादव,प्रदीप यादव,मुलखा देवी,औऱ धनराज यादव को काम शुरू करने के लिए सिर्फ दो दिन का समय दिया गया। 



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post