भूमि विवाद को लेकर आवेदन

 भूमि विवाद को लेकर आवेदन


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका) सुईया थाना क्षेत्र के बंदरी गांव में निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर गांव के मीतू यादव ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही गोतिया कुलदीप यादव, गहन यादव, हरी यादव, गाजो यादव, हेमू यादव एवं फुलेश्वर यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि नामजद अभियुक्तों द्वारा समिलात सम्पत्ति एवं आवेदक की जमीन पर लगे पेड़ व बांस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। बताया गया है कि नामजद सभी अभियुक्त अपना जमीन बेचकर आवेदक की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आवेदक के दादा के नाम से 2 एकड़ 45 डीसिमल जमीन पर नामजद अभियुक्त आवेदक को नहीं जाने देते हैं। साथ ही विरोध करने पर गाली- गलौज करते हुए मारपीट को उतारू हो जाते हैं। फिलहाल आवेदक ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर जमीन पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने की मांग की है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post