100 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद नक्सलियों ने जमीन में छिपाकर रखा था विस्फोटक

 बांका: नक्सलियों के खिलाफ चलाए गये बांका औऱ जमुई पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी अभियान में आनंदपुर पुलिस व सिमुलतला एस एस बी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बुधवार को पिलुवा दहिवारा जंगल में जमीन के अंदर गाड़ कर रखा गया भारी मात्रा में अमोनियम नाईट्रेट विस्फोटक पदार्थ जप्त किया।बताया जा रहा है कि बंद बोरा के अंदर अमोनियम नाईट्रेट भरकर जमीन में गाड़ कर रखा गया था।प्लास्टिक बोरा में 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिलने पर दोनों जिले की टीम जब उस जगह को खोजते हुए पिलुआ जंगल गयी तो वहां 100 किलोग्राम अमोनियम नाईट्रेट नक्सलियों के द्वारा जमीन के अंदर गाड़ कर रखा गया मिला।जिसे एस एस बी सिमुलतला इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं आंनदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र व ए एस आई श्याम जी रजक पुलिस जवान के संयुक्त में छापेमारी कर बरामद कर लिया।मालूम हो कि लगातार कई बर्षो से नक्सली गिरोह का इस जंगल मे पड़ाव रहता है।इस  गिरोह के द्वारा किसी बड़ी घटना कि अंजाम देने की फिराक में था।  औऱ इसी की सफलता के लिए यह विस्फोटक जमा किया गया था।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post