दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज,(बांका):प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी , लूट की घटना पर पुलिस - प्रशासन सख्त हो गई है । मंगलवार की शाम पुलिस ने मिर्जापुर बाजार से पुलिस ने एक बाइक सवार संदिग्ध को हिरासत में लिया । जबकि दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । जब पुलिस ने हिरासत में लिए गए फुल्लीडुमर के डोमो गांव के युवक अभिषेक से पूछताछ की तो चोरी की घटना से संबंधित कई राज सामने आए । जहां अभिषेक की निशानदेही पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने डोमो गांव के दूसरा युवक फंटुश यादव को बाइक के साथ थाना लाया । थानाध्यक्ष ने बताया प्रथमदृष्टया जब्त बाइक चोरी की लग रही है । एक तो दोनों युवकों से वाहन से संबंधित कागजातों की मांग की जा रही है , लेकिन 24 घंटे के बाद भी कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया । दूसरा युवक अभिषेक कुमार की तलाशी लेने पर आधे दर्जन से अधिक बाइक की चावी का गुच्छा मिली है । बताया कि इस प्रकरण में गहराई से छानबीन जारी है । ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र में छह माह के अंदर आधे दर्जन से अधिक वाहन चोरी की घटना हो चुकी है । इसके अलावे वाहन लूटेरों ने झखरा नहर मोड़ पर पंप संचालक से लूटपाट सहित अन्य कई लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
