प्रशासन पत्रकार एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को हराया

 पंकज सिंह की रिपोर्ट


 संग्रामपुर (मुंगेर):विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रेसिडेंट कलाम मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान पर जनप्रतिनिधि एकादश एवं प्रशासन पत्रकार एकादश के बीच एक दोस्ताना मैच का आयोजन किया गया। मैच भले ही दोस्ताना थी परंतु इसमें दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश की। मैच में प्रशासन पत्रकार एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। निर्धारित 12 ओवर के मैच में प्रशासन एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की शुरुआत धीमी रही परंतु टीम के कप्तान निर्मल सिंह के द्वारा खेली गई 26 बॉल में 41 रन की संतुलित पारी तथा अमित चंद्रा की अंत के ओवर में  की गई 44 बॉल पर 87 रन की पारी के बदौलत टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 139 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन एकादश की तरफ से थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार और बीडीओ अजेश कुमार ने पारी की शुरुआत की। प्रशासन एकादश की शुरुआत भी धीमी रही और टीम ने शुरुआत में जल्दी ही दोनों सलामी बल्लेबाज को गवा दिया। परंतु अंत में कल्याण पदाधिकारी सूर्यवंशी मनी के 28 बॉल में 67 रन तथा समर प्रताप के 13 बॉल में 49 रन की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत टीम ने 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच की समाप्ति के बाद अंचलाधिकारी स्नेहा सत्यम के द्वारा मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अंपायर की भूमिका पंचम और नीतीश ने निभाई। मैच के सफल संचालन में टूर्नामेंट के सचिव रवि झा ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post