, ग्रामीणों ने पानी के लिए  किया प्रदर्शन 

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट




शंभुगंज (बांका) : सरकार भले सात निश्चिय योजना टू अभियान की शुरूआत कर दी है। लेकिन हकीकत यह है कि सात निश्चय योजना एक की स्थिति ठीक नहीं है। प्रखंड में सात निश्चय योजना से बनी अधिकांश जलमीनार बीमार है। इस क्रम में परमानंदपुर पंचायत के हस्तिनापुर गांव के वार्ड संख्या दो में पिछले छह माह से पेयजलापूर्ति ठप है।जिससे गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। जहां विभाग की व्यवस्था से दुखी दर्जनों ग्रामीणों ने जलमीनार के समीप विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह ,कैलाश प्रसाद सिंह , नित्यानंद सिंह गणेश सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव में नलजल येजना की स्थिती ठीक नहीं है।पिछले छह माह से जलमीनार से जलापूर्ति ठप है। कहने के बाद भी जनप्रतिनिधी कुछ सुनते नहीं है और विभाग को कोई मतलब नही है।जिस कारण गांव के करीब 70 से अधिक घर पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। नल जल योजना सिर्फ कागजों पर सिमटकर रह गई है।बताया कि पंप संचालक कभी मोटर खराबी की बात करते हैं तो कभी और कुछ बहाना बनाते हैं । आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि अविलंव समस्या समाधान नहीं होती है तो इसकी शिकायत डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की जाएगी। इस संबंध में पंचायत के मुखिया जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि इसके लिए वार्ड सदस्यों से बात की जाएगी ।बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि छह माह से जलापूर्ति बंद होने की जानकारी किसी ग्रामीणों द्वारा नहीं दी गई है ।पंचायत प्रतिनिधियों से बात कर अविलंव समस्या समाधान कर दी जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post