शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद 

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में ईद त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कस्बा , चूटिया बेलारी , करसोप इत्यादि अन्य मस्जिदों में सुबह छह बजे से नवाज अदायगी के लिए रोजेदारों का जुटान शुरू हो गया। सभी मस्जिदों में नौ बजे के पहले नवाज अदायगी का काम संपन्न हो गया । रोजेजारों ने शिद्दत के साथ नवाज अदा किया। एक दूसरे से गले - गले मिल ईद मुबारकबाद की बधाई दी । कसबा के प्रो रिजवान , प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक नसर इमाम सहित अन्य ने बताया कि ईद शांति और सौहार्द का प्रतीक है। सुरक्षा व्यवस्था में बीडीओ,सीओ,थानाध्यक्ष के अलावे अन्य कर्मी भ्रमणशील दिखे ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि ईद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post