पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर): जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित कूसमार पंचायत के लगभग सभी वार्ड में नल जल की समस्या गंभीर होती जा रही है गर्मी अपना विकराल रूप धारण कर चुका है दिन प्रतिदिन तापमान में इजाफा हो रहा है भूगर्भ में जल स्थल में लगातार गिरावट देखी जा रही है वही जल के प्रायः सभी स्रोत दम तोड़ती हुई नजर आ रही है विदित हो कि सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत महत्वकांक्षी योजना हर घर नल का जल आज संग्रामपुर प्रखंड के कुसमार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 में दम तोड़ती नजर आ रही है पिछले 1 वर्ष पूर्व आधे अधूरे वार्ड में जलापूर्ति की पाइप बिछा दी गई है परंतु आज तक जलमीनार नहीं बनने के कारण वार्ड वासियों को पानी के लिए हलकान होना पड़ रहा है इसमें कहीं ना कहीं विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता साफ दिखती है आधे अधूरे वार्ड में जो पाइप बिछाई गई है वह भी टूट के बराबर हो गई है इस संदर्भ में संबंधित वार्ड के वार्ड सदस्य नीतू देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत के आम सभा में कई बार नल जल योजना को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया परंतु किन्ही के द्वारा अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया वहीं वार्ड के स्थानीय महिलाओं के द्वारा वार्ड सदस्य का घर का घेराव करते हुए नल जल योजना को धरातल पर लागू करने का आग्रह किया स्थानीय महिलाओं ने बताया कि नल जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई स्थिति यह है 1 किलोमीटर दूरी तय कर कर अपने रोजमर्रा जरूरत की पुरि करने के लिए पानी की व्यवस्था की जाती है पीने के लिए खरीद कर पानी पीना पड़ता है परंतु सरकार के द्वारा चलाए गए महत्वकांक्षी योजना से लोग लाभान्वित नहीं हो रहा अब देखने बाली बात यह होगी सरकार का नल जल का पानी लोगो तक पहुचता है या नहीं