दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज ( बांका ) : प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की स्थिति ठीक नहीं है ।विद्यालय भवन से लेकर पेयजल , शौचालय , रसोईघर जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है ।इस क्रम में मध्य विद्यालय वैदपुर की बात करें तो स्थिति बदतर है। विद्यालय भवन इस तरह जर्जर है कि रोज छत का मलवा गिर रहा है।इस छत के नीचे विद्यालय के सैकड़ों बच्चे मध्याह्न भोजन करते हैं। हालत देख शिक्षक से लेकर छात्र - छात्राए भी डरे सहमें हुए हैं ।विद्यालय में पानी की किल्लत देख विद्यालय प्रभारी द्वारा समर्सेबल लगा दी गई है ।बिजली गायब होते ही पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है ।रसोईघर के आभाव में रसोईया सीढ़ीघर के नीचे भोजन पकाने का काम करते हैं ।जबकि यह वैदपुर पंचायत का संकुल संशाधन केंद्र भी है । इससे स्पष्ट होता है कि सरकारी विद्यालयों में किस तरह अव्यवस्था का आलम है ।शिक्षा विभाग जानबूझकर भी अंजान हैं ।इस संबंध में विद्यालय के सहायक शिक्षक राकेश ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में कूल पांच कमरे हैं ।जिसमें करीब 425 छात्र - छात्राएं हैं । विद्यालय भवन की हालत ठीक नहीं है। करीब एक माह पहले बरामदे का मलवा जमीन पर आ गया था। घटना के वक्त विद्यालय के बाहर प्रार्थना चल रही थी। बताया कि रसोईघर नहीं होने के कारण रसोई का काम सीढ़ीघर में हो रहा है । बताया कि इस समस्या की शिकायत प्रखंड बीआरसी से लेकर जिला में कही गई है । इस संबंध में बीईओ आमोद कुमार ने बताया कि वैदपुर विद्यालय के अलावे बांकि अव्य जर्जर विद्यालय भलनों की सूचि तैयार की जा रही है ।इसके लिए मरम्मती की मांग जिला से की जाएगी ।
