बाइक चोरी मामले में डोमो गांव के दो लोगों को पूछताछ के बाद भेजा जेल 

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट




शंभुगंज ( बांका ) :थाना परिसर में डोमों गांव के दो युवकों से लगातार तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आखिरकार शुक्रवार को जेल भेज दिया। दोनों युवक फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के डोमो गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं फंटुश कुमार हैं ।दरअसल तीन दिन पूर्व मिर्जापुर बाजार से बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध जान पूछताछ करना शुरू किया ।जिसमें एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया , लेकिन अभिषेक कुमार को पुलिस गिरफ्त में आया ।तलाशी लेने पर अभिषेक के पास करीब एक दर्जन विभिन्न बाइक की चाबियों का गुच्छा मिला।पूछने पर अभिषेक ने बाइक के बारे में कुछ नहीं बताया , बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए गोलमटोल जबाब दिया।पुलिसीया सख्ती पड़ते ही अभिषेक के निशानदेही पर डोमो के फंटुश यादव को बगैर नंवर की बाइक के साथ दबोच लिया ।तीन दिनों तक दोनों युवकों ने न तो बाइक का कोई कागजात दिया और न ही मिर्जापुर से फरार हुए युवक का पता बताया ।इस पर पुलिस ने दोनों को बाइक तस्कर गिरोह जान केस दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गय ।साथ ही इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाशी जारी है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post