बिना निबंधन कोई दुकान नही लगेगी कांवरिया पथ पर -बीडीओ

बांका: 14 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी अब कांवरिया पथ पर साफ दिखाई दे रही है। सरकारी और निजी स्वयंसेवी संस्थाएं और दुकानदार अपनी अपनी जगह की तलाश कर उन्हें चिन्हित करने लगे हैं। वही प्रशासनिक स्तर पर भी मेला की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को बीडीओ राकेश कुमार द्वारा कांवरिया पथ का निरीक्षण करने के बाद बताया गया कि, इस वर्ष कांवरिया पथ की तैयारी जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार काफी ठोस तरीके से की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक दो किलोमीटर पर एक ज़ोन बनाया जाएगा। जबकि उस एक ज़ोन में चार उप जोन भी बनाया जाएगा। जिसके लिए अलग-अलग लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसपर मुख्य रूप से कांवरिया पथ की सफाई ,रोशनी और सुरक्षा का भी जिम्मा होगा। इस वर्ष राजस्व की वसूली पंचायत स्तर से होगी। इतना ही नहीं कोई भी दुकान बिना निबंधन का नहीं लगाया जाएगा। निबंधन के लिए दुकानदारों को दुकान के पीछे पानी के लिए सोख्ताऔर दुकान के आगे डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ जमीन से संबंधित कागजात और उसने काम करने वाले लोगों का आधार कार्ड भी कार्यालय में जमा करने के बाद ही उसे दुकान चलाने की अनुमति होगी। प्रत्येक दुकान के सभी स्टाफ को परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा ही निजी और सरकारी सभी धर्मशालाओं के कर्मी को भी करना होगा। जिससे सुरक्षा और मजबूत होगी। किसी अनजान व्यक्ति को कभी भी पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया जा सकता है। बीडीओ राकेश कुमार के अनुसार पूरे रास्ते में कहीं भी अंधेरा नहीं होगा। इसके लिए बिजली विभाग भी पूरी मुस्तेदी के साथ काम कर रही है।  साथ ही साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क करते हुए सारी व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी को भी पूरी व्यवस्था से अवगत कराया जा चुका है। वर्तमान में सड़क मरम्मती का काम रोक दिया गया है।जिसे जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post