पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपूर (मुंगेर):मुंगेर जिले के जिला राष्ट्रीय जनता दल तारापुर विधानसभा अंतर्गत संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के रामपुर महादलित बस्ती में शनिवार को
गरीब,शोषित, वंचित, पिछड़ा समाज के मसीहा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव के 75 वें जन्म दिवस पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी भागलपुर जितेंद्र कुशवाहा के अध्यक्षता में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। एवं आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव के लंबे उम्र की कामना किए एवं रामपुर के पूरे महादलित बस्ती में भोजन कराया गया। आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम में युवा प्रदेश सचिव मोहम्मद नसीम जिला पंचायती राज जिला प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार राजद नेता संतोष कुशवाहा प्रमोद कुमार कुशवाहा कुशवाहा चंदन कुशवाहा राजीव कुमार बिंद मानिकपुर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज अमित कुशवाहा फुलेश्वर मांझी जीवन मांझी पप्पू पासी पति लाल यादव के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद थे।