एचपी ने बच्चों को दिया परामर्श

 एसपी ने बच्चों को दिया परामर्श


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका)  कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास में शनिवार को छात्रों का परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के एसपी डॉ सत्यप्रकाश मौजूद थे। मौके पर एसपी द्वारा छात्रावास का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद छात्रावास के वार्डन शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रावास में 100 छात्रों में से  65 छात्र ही नामांकित हैं।। जिसमें मैट्रिक के 17, इंटर पार्ट वन के 19, पार्ट टू के 19, डिग्री पार्ट वन के 5 और पार्ट टू के 5 छात्र हैं। जिन्हे छात्रावास में एक बेड, टेबल, कुर्सी आदि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा  शौचालय एवं स्नानागार की भी व्यवस्था है। मौके पर एसपी ने सभी छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य चुनने एवं कड़ी मेहनत से उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपनी तुलना नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप अभी मेहनत कर अपने आगे के जीवन की भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई का बहुत महत्व है। मौके पर बच्चों से उनके करियर के बारे में पूछने पर किसी ने डॉक्टर तो किसी ने इंजिनियर, शिक्षक, आईएएस, आईपीएस, पुलिस ऑफिसर बनने की बात बताई। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अजित कुमार सिन्हा, एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं थानाध्यक्ष नीरज तिवारी भी उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post