बैठक में पंचायतवार वैक्सीनेशन अभियान चलाने पर हुई चर्चा

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) :  प्रदेश सहित सीमावर्ती जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है।जिस पर बांका डीएम अंशुल कुमार ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है ।इस क्रम में शनिवार को प्रखंड सभागार भवन में बीडीओ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क कमिटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में हर घर दस्तक के तहत सप्ताह में प्रत्येक दो पंचायतों में जागरूकता के साथ - साथ कोविड वैक्लीनेशन अभियान चलाने की सहमति हुई। डीपीआरओ ने कहा कि आमलोगों में कोरोना काल की गंभीरता को समझाने की जरूरत है।जागरूकता से ही कोरोना की जंग जीती जा सकती है।मौके पर  सीडीपीओ चंचला कुमारी , अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार सिंह सहित जीविका के कई कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post