सदस्य द्वारा नाम वापस लेने पर चांदन पैक्स चुनाव भी रद्द

बांका:पैक्स चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी में चांदन तीन सदस्य द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के कारण अब चांदन पैक्स का भी चुनाव रद्द कर दिया गया है। अब चुनाव सिर्फ गौरीपुर पैक्स के लिए होना है जहां संजय कुमार मंडल औऱ सोनू कुमार का मुकाबला होना है। इससे पूर्व कोरिया पंचायत से निर्मल मंडल निर्विरोध अध्यक्ष बन गए है। जबकि बोड़ा सुईया औऱ पश्चिमी कटसकरा में नामांकन के समय ही कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित कर दिया है।जबकि चांदन के लिए चार उम्मीदवार गौतम कुमार दुबे,बैजनाथ प्रसाद यादव ,अनिल ठाकुर,अफजल अली चुनाव मैदान में थे। जिसमें अनिल ठाकुर की उम्मीदवारी को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा था जिसमें अन्य उम्मीदवारों ने बीडीओ एवं जिलाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि  अनिल ठाकुर बिरनिया पंचायत का सदस्य है जिसका मतदाता सूची में 2021 में भी नाम है। ठीक किस परिस्थिति में 2022 में उसका नाम चांदन के मतदाता सूची में नाम जोड़ दिया गया।  इसलिए उसके उम्मीदवारी को रद्द किया जाए। अपनी उम्मीदवारी को खतरे में देखकर अनिल ठाकुर द्वारा ही कुछ समिति के सदस्यों का नाम वापस कराने के लिए प्रयास किया गया जिसमें उन्हें सफलता भी मिली और पूर्व से डाले गए नामांकन मे सुनैना देवी, , संजीव राय,औऱ गोविंद पंडित द्वारा नाम वापस ले लिए जाने से निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चांदन पंचायत का पैक्स चुनाव भी रद्द कर दिया गया।


  

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post